मेरे ब्लॉग के किसी भी लेख को कहीं भी इस्तमाल करने से पहले मुझ से पूछना जरुरी हैं

मेरे ब्लॉग के किसी भी लेख को कहीं भी इस्तमाल करने से पहले मुझ से पूछना जरुरी हैं

January 20, 2016

केवल सिस्टम जिम्मेदार नहीं हैं और देश और सरकार तो बिलकुल नहीं हैं क्युकी देश स्थाई हैं सरकार चुन कर आती हैं।

किसी को उसकी लड़ाई हारते हुए देखने के बाद भी उसको लड़ते रहने के लिये , लड़ाई जारी रखने के लिये उकसाने से आप उसको उसकी हार को स्वीकार ना करने देने के दोषी हैं।  
जैसे लड़ाई के कई कारण होते हैं वैसे ही जीतने और हारने के कारण भी होते हैं।  समय और परिवेश का भी रोल होता हैं।  
ये जानते हुए की किसी की लड़ाई उसके लिये जीवन मरण का प्रश्न हैं न्याय और धर्म दोनों कहते हैं जीवन को चुनो।  खुद कृष्ण ने अपने लिये "रणछोड़" की उपाधि से उरेज नहीं किया था क्युकी अगर लड़ाई के लिये रहोगे ही नहीं तो लड़ोगे कैसे। 
चाणक्य ने भी यही कहा हैं की अगर समय और परिस्थिति अनुकूल ना हो तो पहले उसको अनुकूल बनाये और फिर अपनी लड़ाई चालू रखे।  

किसी को नेता बना कर उसको मरने के लिये उकसाने वाले भी उसकी आत्महत्या के लिये उतने ही उत्तरदाई हैं जितना वो सिस्टम जो सबको लड़ने के लिये मजबूर करता हैं।  

आत्महत्या करने वाला disillusioned होता हैं और जब ये डिसील्युशन अपने से होता हैं तो उसका युद्ध समाप्त हो जाता हैं और वो आत्महत्या करता हैं।  

अपने आप से उतनी ही आशा रखना जरुरी हैं जितनी हम पूरी कर सके।  और दुसरो को उकसाने से बेहतर होता हैं अगर हम उसको ये समझाए की अभी परिस्थिति अनुकूल नहीं हैं इस लिये अपने को और मजबूत बनाओ तब कर्म के युद्ध को आगे बढ़ाओ।  

जाति और धर्म के नाम पर उकसा कर युवा पीढ़ी को अलग अलग समय और स्थान पर मरने को मजबूर किया जा रहा हैं केवल देश और काल का अंतर मात्र हैं।  

कही  धर्म के नाम पर आत्मघाती बॉम्बर त्यार किये जाते हैं तो कहीं धर्म के नाम पर धरना और एनार्की को बढ़वा दिया जाता और युवा पीढ़ी मरने के लिये तत्पर हो जाती हैं।  कोई पेट्रोल डाल कर किसी कमीशन के साथ/ विरोध में आत्मदाह करता हैं तो कोई फांसी लगा कर।  

केवल सिस्टम जिम्मेदार नहीं हैं और देश और सरकार तो बिलकुल नहीं हैं क्युकी देश स्थाई हैं सरकार चुन कर आती हैं।  

कानून को ना मानना ही एक मात्र कारण हैं इस सब का।  कानून का विरोध कानून को मानने से ज्यादा होता हैं।  

डिसिप्लिन का महत्व अब रहा ही नहीं हैं।  

आप के आस पास अगर आग लगी हैं तो उसको बुझाने ने सहयोग करिये।  भड़काने से धुँआ उठाएगा जो प्रदुषण फैलाता हैं।  प्रदुषण मुक्त समाज ही सबको बराबर मान सकता हैं

January 18, 2016

अपने गाँव लौटना

अपनों के बीच में लौट सकना ही अपने देश या अपने गाँव लौटना होता हैं। जिसको अपना समझे और जो बिना प्रश्न किये आप के आते ही आप को एक गिलास पानी पिलाये। आप से कोई कारण ना पूछे की अब क्यों वापिस आये वही आप का गाँव या देश हैं। प्यार का अर्थ ही होता हैं अक्सेप्टन्स

January 16, 2016

पुस्तक मेले में

किताबे तो पहले भी बहुत सी छपती थी 
विमोचन लोकार्पण इतने कभी नहीं देखे 
विमोचन लोकार्पण के रैलो में 
पुस्तक मेले में 
मुझे पुस्तक प्रेम नहीं 
केवल और केवल आत्म मुग्धता ही दिखी
बड़ा साहित्यकार दिखने की होड़ मे
अच्छा साहित्य पढ़ने की इच्छा
कहीं दफ़न सी ही दिखी
तुमने मेरी खरीदी
तो मैं तुम्हारी खरीदूं
तुमने मेरी पढ़ी
तो मैं तुम्हारी पढूं
यही दिखता था सब जगह

January 14, 2016

बंद करिये एक बेहद गन्दी तरह परोसा हुआ खाना जीमना

एक सो कॉल्ड कॉमेडियन अरेस्ट हुआ अपने भोंडे मजाक के लिये। सवाल ये नहीं हैं की उसने किसका मजाक बनाया सवाल ये हैं क्या विद्रूप और भोंडापन किसी को कॉमेडियन बना देता हैं। पलक और गुथी का किरदार बना कर निरंतर स्त्रियों की शारीरिक संरचना पर कॉमेंट किये जाते हैं। दादी का किरदार भी इसी तरह का बन रहा हैं। और कपिल तो महिला पर आक्षेप करने में कितना नीचे गिर सकते हैं इसकी सीमा नहीं हैं।
कॉमेडी का मतलब क्या केवल भोंड़े मजाक , अश्लील डांस ही हैं। स्क्रिप्ट राइटर ने स्क्रिप्ट बना दी और एक सो कॉल्ड कमीडियन ने स्टेज पर जा कर उलटी कर दी हो गया शो।
२००९ का स्क्रीन अवार्ड याद आया जहां फराह और साजिद खान को झेलना पड़ रहा था तब आशुतोष ग्वारिकार ने मंच आपत्ति दर्ज की दी और उसके बाद अब २०१६ में फराह दुबारा किसी प्रोग्राम को होस्ट करती दिखी।
हास्य की समझ नहीं हैं ऐसे आक्षेप अक्सर लोग लगाते हैं अगर इन विषयों पर लिखो लेकिन हर विषय पर हा हा ही ही मुझे तो कभी रुचिकर नहीं लगी।
कोई भी प्रोग्राम हो करण जोहर के द्विअर्थी संवाद जरुरी हैं। भोंड़ेपन की परिकाष्ठा हैं। और ये सब किसलिये बकौल साजिद खान टी आर पी के लिये।
बंद करिये एक बेहद गन्दी तरह परोसा हुआ खाना जीमना और महिमा मंडित भी मत करिये उन सब को जिनके भोंड़ेपन के खिलाफ कार्यवाही की जाती हैं

January 11, 2016

इस सरकार से लोगो की इतनी उम्मीद अच्छी लगती हैं।

इस सरकार से लोगो की इतनी उम्मीद अच्छी लगती हैं। ५ साल के अल्प समय मे कितना सही कर पाएगी ये सरकार पता नहीं पर उम्मीद नहीं छोड़नी चाहिये। दिल्ली यूनिवर्सिटी ने बहुत कुछ देखा हैं , जे पी की मीटिंग देखी हैं , बिना भाषण दिये अनेक लोगो की मौरिस नगर चौराहे पर गिरफ्तारी देखी हैं। है। हर FIR में किसी मनोहर लाल का नाम गवाह में देखा हैं।
अपने शिक्षको को गिरफ्तार कर के ले जाते छात्र { जो पुलिस अफसर बनगए थे } उनको देखा हैं , अपने शिक्षको को गिरफ्तारी के बाद रिज पर जाकर पैर छू कर चुपचाप बस से उतारते देखा हैं। सो एक मंदिर पर सेमिनार से दिल्ली यूनिवर्सिटी का हाजमा क्या बिगड़ेगा।
मंदिर पर इतनी बात होती हैं क्यो क्या एक मंदिर के स्थापित हो जाने से असंतुलन बढ़ जाएगा ? ३० साल का अनुमानित समय हैं जब तक मंदिर का निर्माण कार्य हो कर मंदिर अपने भव्य रूप में आ सकेगा सो ३० साल तक ये सरकार ही रहेगी क्या इसकी गारंटी आप दे रहे हैं।
जिस समय अक्षरधाम बना था दिल्ली में कोई आवाज नहीं उठी थी जबकि एन्वॉयरमेंटलिस्ट इसकै पुरजोर विरोध में थे यहां तक की वहाँ डी डी ऐ के फ्लैट भी नहीं बनने चाहिये।
इस देश में ही ८०० एम्प्लोयी एक एयरलाइन्स ने एक दिन मे हटा दिये तो दूसरी ने ८ महीने तक सैलरी नहीं दी और कंपनी बंद कर दी। लखनऊ के दिग्गज बिज़नेस मैन जेल मे हैं कर्मचारियों से १ लाख रुपया माँगा गया उनकी बेल के लिये कई आत्म हत्या कर चुके हैं
mcd मे जो हैं उनमे से कितने farzi कागजो से भर्ती हुए हैं इसकी जानकारी भी जरुरी हैं। परिवार सबके हैं जरूरते सबकी हैं पर कौन कहाँ कैसे पहुंचा हैं सरकारी नौकरी पाने के लिये ये एक खुली किताब हैं जिसका पठन रामायण के पठन से ज्यादा जरुरी हैं मैं मानती हूँ पर मंदिर उनके लिये जरुरी हैं जो आस्था रखते हैं की कभी तो ईश्वर उनकी ईमानदारी देख के उनको भी जीने का मकसद देगा
Vijender Masijeevi kae status sae upja status

January 09, 2016

मुझे आज तक दो बाते नहीं समझ आयी

सुबह गेट से निकली तो गार्ड आस पास का कचरा जमा करके उसमे आग लगा कर धुँआ फैला रहे थे. मैंने कहा इस तरह जलाने का फाइन २५०० रूपए हैं। बत्तीसी फाड़ दी। फिर आवाज ऊँची करके मैंने कहा की गाडी वालो की गाड़ियां रोकी जा रही हैं और आप प्रदूषण बढ़ा रहे हैं और समझा कर कहने पर दांत फाड़ रहे हैं। 
तब जा कर बोले अब नहीं करेगे। 
मुझे आज तक दो बाते नहीं समझ आयी 
१ कानून को सबके लिए बराबर से क्यों नहीं बनाया / मनवाया जाता। इसको गरीब अमीर मे क्यों विभाजित करदिया जाता हैं ?
२ नीची आवाज में समझाने से बात क्यों नहीं मानी जाती उसका मखौल क्यों होता 

January 04, 2016

अपने ऊपर सयंम रख कर ही लिखिये

ऐसे किसी भी राष्ट्र के साथ मैत्री के सम्बन्ध स्थापित नहीं हो सकते हैं जहां की आर्मी वहाँ के प्रधानमंत्री और संसद और वर्तमान शासन की बात ना सुनती हो। ऐसे सम्बन्ध को स्थापित करने की कोशिश में अपने सैनिको की बलि देना एक अपराध हैं और इसके लिये कोई क्षमा नहीं हो सकती हैं।
बात चीत के दरवाजों पर जब चौकीदार टेररिस्ट हो तो उन दरवाजों पर सांकल चढ़ा कर ताले बंद कर देने चाहिए।
और ये बार बार वहाँ जाना वो भी हमारे प्रधान मंत्री और रक्षा मंत्री का हमारे देश के लिये खतरा हैं। अगर कभी इनको बंदी बना लिया गया तो ना जाने फिरोती में किस को छोड़ना पड़े और किस की बलि देनी पड़े।
बात किसी पार्टी की नहीं हैं और जो लोग इस समय बी जे पी या कांग्रेस के खिलाफ कुछ भी स्टेटस दे रहे हैं वो सही नहीं कर रहे हैं
अपने ऊपर सयंम रख कर ही लिखिये

Blog Archive